फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh : दोस्त के साथ बाजार जा रहे युवक को मारी गोली, बाइक सवार तीन बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

Wed, 01 Jan 2025 10:27 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

बेखौफ बदमाशों ने बीच बाजार युवक को गोली मारी और फरार हो गए। गोल युवक की पीठ में लगी है और उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरौला थाना क्षेत्र में एक युवक को दोस्त के साथ बाजार जाते समय बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए। उसे घायलावस्था में मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली युवक की पीठ के दाहिने हिस्से में लगी है।

विज्ञापन


सकतपुर गांव निवासी घनश्याम 45 पुत्र हुन्नर बुधवार की देर शाम लगभग सात बजे अपने दोस्त अशोक के साथ बाइक से फुलवरिया बाजार जा रहा था। बाइक को अशोक चला रहा था और घनश्याम पीछे बैठा था। जैसे ही वह फुलवरिया बाजार और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बीच स्थित बनरहिया बाग के पास पहुंचा।

तभी पीछे से एक बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। उनमें एक बदमाश ने तमंचे से घनश्याम पर फायर कर दिया। गोली घनश्याम के पीठ के दाहिने हिस्से में लगी। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे अहरौला स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
विज्ञापन


जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। घनश्याम ने बताया कि वह बदमाशों में से किसी को नहीं पहचानता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें