बलरामपुर। शहर के सिविल लाइंस मुहल्ले में एक साइकिल सवार अचानक से गिर पड़ा। स्थानीय लोग उसे पास स्थिति अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिधारी थाना क्षेत्र के हलुआडीह गांव निवासी श्रीनरायण श्रीवास्तव (52) एक कोरियर कंपनी में काम करता था। रोज की भांति बुधवार को भी वह साइकिल से कोरियर बांटने निकला था। अभी वह सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के पास ही पहुंचा था कि अचानक से साइकिल लेकर गिर पड़ा। अस्पताल के लोग उसे तत्काल उठा कर अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।