फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में पोखरी में डूबकर युवक की मौत

विज्ञापन
गंभीरपुर थाना के उत्तरगावां में पोखरी मे डूबने से एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों की भीड़ और पुलिस? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उत्तरगावां ग्राम निवासी एक युवक की शनिवार की रात पोखरी में डूब कर मौत हो गई। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। देर रात लगभग 12 बजे शव पोखरी में उतराने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

उत्तरगावां ग्राम निवासी 38 वर्षीय बाबूराम सरोज पुत्र जित्तू सरोज शनिवार की रात लघुशंका के लिए घर के सामने स्थित पोखरी पर गया हुआ था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। देर रात होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू किया। देर रात लगभग 12 बजे पोखरी में शव उतराने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सुबह गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें