फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मस्कट मिलिट्री कैंप में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के चिवटही गांव से लगभग ढाई साल पहले खाड़ी देश कमाने गए व्यक्ति की बृहस्पतिवार की भोर में मौत हेा गई। सूचना घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। रिश्तेदार भी घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करने लगे।
विज्ञापन

मुबारकपुर के चिवटही ग्राम निवासी चंद्रिका (38) रोजी रोटी के सिलसिले में खाड़ी देश मस्कट गया हुआ था। वहां मिलिट्री कैंप में वेटर था। रोज की तरह वह बुधवार को काम से अपने रूम पर पहुंचा और सो गया। भोर में लगभग तीन बजे हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। सुबह पांच बजे परिजनों को घटना की सूचना मिली।वह दो पुत्र एक पुत्री का पिता था। घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें