फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ननिहाल से लौटते समय हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लखमीपुर पेट्रोल पंप के समीप एनएच-28 पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतक की पहचान तमरुआ गांव निवासी विनोद निषाद (28 वर्ष) के रूप में हुई। वह सुबह बाइक से घर से निकला था, तेल भराने और कुछ कागजात ऑनलाइन कराने के लिए। पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर पूर्व उसका शव सड़क किनारे डिवाइडर के पास मिला, जबकि पास ही स्टार्ट हालत में बाइक खड़ी थी। ग्रामीणों का अनुमान है कि विनोद लघुशंका के बाद सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई मनोज निषाद ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मृतक पांच भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर का था, दो बच्चों का पिता था और लुधियाना में सिलाई-कढ़ाई का कार्य करता था। मई में भाई की शादी में शामिल होने वह घर आया था। कप्तानगंज थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें