अमिलो। सिधारी थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन सिधारी हाल्ट पर शुक्रवार सुबह सात बजे एक व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बैठौली शाहगढ़ निवासी राजकुमार सिंह (40) शुक्रवार की सुबह किसी कार्य के लिए घर से बाहर निकले थे। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचे। कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि राजकुमार सिंह ने ट्रेन से कटकर जान दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर की। घटनास्थल पर परिजन पहुंचे तो उसका शव देख रो पड़े। सिधारी थाना प्रभारी हिमेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।