फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नल से मुंह धोते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में शुक्रवार को नल पर मुंह धोते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव निवासी परविंद गौंड (18) पुत्र बेचन गौंड शुक्रवार दोपहर दो बजे अपने घर पर नल पर मुंह धो रहे थे। इस दौरान नल में करंट उतरने से वह करंट की चपेट में आकर झुलस गए। गंभीर हालत देख परिजन उसे तुरंत महराजगंज अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक परविंद 12वीं का छात्र था और अपने दो भाइयों व तीन बहनों में सबसे छोटा था। इस हादसे से परिवार और गांव में शोक की लहर है। सूचना मिलने पर महराजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें