फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गणेश पूजा के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के बरदह गांव में बृहस्पतिवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे गणेश पूजा के दौरान करंट लगने पर युवक को परिजन उपचार के लिए जौनपुर अस्पताल ले गए जहां मौत हो गई। मौत के बाद जौनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

बरदह गांव निवासी आशीष विश्वकर्मा के घर पर गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान गांव के महेंद्र यादव (25) साउंड सिस्टम में तार जोड़ रहे थे, तभी वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें बरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरदह ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जौनपुर रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
महेंद्र यादव दो भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर पर थे। महेंद्र मुंबई में रहकर एक आइसक्रीम कंपनी में ऑपरेटर का काम करते थे। दो माह पूर्व घर आए थे। बरदह थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी है, पोस्टमार्टम जौनपुर हो रहा है, बरदह थाने में अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें