फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नौ सूत्री मांगों को लेकर दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का अशोक स्तंभ के पास चल रहा धरना बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार पाठक ने कहा कि न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर डीएम ने कई बार आश्वासन दिया लेकिन आज तक इस पर कोई भी गंभीरता नहीं दिखाई गई। इससे बाध्य होकर सभी अधिवक्ताओं को अनिश्चित काल के लिए धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन

संघ के मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने दो माह पूर्व डीएम को पत्र सौंपा था, जिस पर डीएम ने दो माह का आश्वासन दिया था। धरने में संघ से जुड़े सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें