फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बवासीर का इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाने में एक मरीज ने डाॅक्टर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि डॉक्टर ने बवासीर ठीक कराने की गारंटी ली लेकिन गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


शाहपुर गांव निवासी धीरजू राजभर ने बताया कि मेरे पुत्र विशाल (25) को बवासीर थी। शाहपुर बाजार में एक क्लीनिक है। जहां के डॉक्टर जंग बहादुर ने 6,000 रुपये में गारंटी ली कि बवासीर को जड़ से खत्म कर दूंगा।

पैसा लेकर डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया तभी उनकी हालत खराब हो गई। उसे आजमगढ़ ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां वाराणसी से उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां से उसे केजीएमयू रेफर कर दिया गया। जहां मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अहरौला मनीष पाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी डॉक्टर का गिरफ्तार क लिया गया है। इसके संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात कर मामले में डॉक्टर के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें