फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: होली खेलने के बाद नहाने गई महिला की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के पकरडीहा गांव में शुक्रवार को होली खेल कर नहाने के लिए पानी गर्म करते समय पानी गर्म करने वाले रॉड में करंट उतर गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे खुशी का माहौल गम में बदल गया। परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकरडीहा गांव निवासी प्रेमा देवी (33) पत्नी आनंद कुमार उर्फ नंदू शुक्रवार काे होली खेली। इसके बाद वह नहाने के लिए पानी गर्म करने गईं। पानी गर्म करने वाले रॉड में अचानक करंट उतर गया और वह करंट की चपेट में आ गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मृतका दो बेटी व एक बेटा की मां थी। थाना अध्यक्ष अतरौलिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें