फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पेड़ गिरा, तीन खंभे टूटे, यातायात व बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर-रोहूआ मार्ग पर शुक्रवार की रात एक बड़ा पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ से सटे बिजली का तार टूटने से तीन बिजली के खंभे भी टूट गए। हादसे के चलते जहां बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, वहीं सड़क मार्ग पर यातायात भी ठप हो गया। चार दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते गंभीरपुर स्थित चौहान बिल्डिंग मटेरियल के सामने कई वर्षों पुराना पेड़ शुक्रवार देर रात गिर पड़ा। पेड़ के साथ गिरे विद्युत पोलों की वजह से लगभग 20 घरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने मिलकर सड़क से पेड़ हटाने का कार्य शुरू किया, जबकि बिजली विभाग के कर्मचारी क्षतिग्रस्त पोलॉ को बदलने और आपूर्ति बहाल करने में जुट गए। विद्युत उपकेंद्र छाऊ के जेई राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पेड़ गिरने से तीन खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। तीनों पोल दोबारा लगाए जा रहे हैं और शीघ्र ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें