फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सरयू में नहा रहे किशोर की डूबने से मौत, 6 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के चादपट्टी मेहरा गांव निवासी मोहम्मद ओसामा (17) पुत्र मोहम्मद इशहाक की मंगलवार को सरयू में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वह गोलाघाट के पास अपने दो दोस्तों, अबुतलहा और अबुजर के साथ नदी में नहाने गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद ओसामा सुबह 9 बजे नाश्ता कर बाइक से घर से निकला था। दोपहर 12 बजे वह नहाते समय नदी के गहरे पानी में चला गया। साथ गए दोस्तों ने बताया कि उन्होंने ओसामा को पूरब दिशा में जाने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माना और गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ओसामा के पिता मोहम्मद इशहाक ने बताया कि उन्हें दोपहर में डूबने की खबर मिली, जिसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
घटना की सूचना पर रौनापार पुलिस, स्थानीय गोताखोर, और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू की। करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम 6:30 बजे ओसामा का शव बरामद हुआ। थाना अध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मोहम्मद ओसामा चार भाइयों में सबसे छोटा था और कक्षा 11 में पढ़ता था। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें