फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लाइनमैन के डबल ड्यूटी कर मानदेय लेने के मामले में जांच करने पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
चक्रपानपुर क्षेत्र के कनैला विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन के डबल ड्यूटी कर मानदेय लेने और बिना अधिकृत आदेश के तार, ट्रांसफॉर्मर हटाने के मामले की जांच डीएम के निर्देश पर शुरू हो गई है। मंगलवार को जांच अधिकारी कृषि विभाग के डीपीएम मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन

चक्रपानपुर के रहने वाले अभिजीत सिंह ने बीते 26 जुलाई को मुख्य अभियंता वितरण और अधीक्षण अभियंता को शिकायती पत्र दिया था। इसमें उन्होंने उपकेंद्र कनैला पर तैनात लाइनमैन को कनैला उपकेंद्र के साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी एक साथ लाइनमैन पद पर ड्यूटी करने का आरोप लगाया था।
निगम से कोई कार्रवाई न होने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत डीएम से की। डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया कि कनैला के तत्कालीन जेई और लाइनमैन ने मिलकर बिना किसी अधिकृत आदेश के तीन पोल का तार और ट्रांसफॉर्मर मार्च 2026 में हटा दिए।
विज्ञापन

वहां दूसरी तरफ से आने वाली लाइन को जोड़ दिया। हटाए गए तार और ट्रांसफॉर्मर का पता नहीं चल रहा है। इस मामले की जांच कृषि विभाग के डीपीएम को दी गई। वह मंगलवार को उपकेंद्र कनैला, पीजीआई में पहुंचकर लाइनमैन के डबल ड्यूटी करने की जानकारी ली। इसके बाद चक्रपानपुर में जाकर ग्रामीणों से हटाए गए तार और ट्रांसफॉर्मर की जानकारी ली। ट्रांसफॉर्मर एक व्यक्ति के दरवाजे के सामने रखा पाया गया।
000
सीडीओ के यहां से पत्र आया है। लाइनमैन के डबल ड्यूटी करने के मामले में पीजीआई और उपकेंद्र कनैला में जाकर जांच की। तार और ट्रांसफॉर्मर हटाने की भी जांच की गई। गांव के एक व्यक्ति के घर के सामने ट्रांसफॉर्मर मिला है। उसे वहां से बिना सूचना के ट्रांसफॉर्मर न हटाने को कहा गया है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। -महेंद्र कुमार, डीपीएम

जांच करने टीम आई थी। मुझसे जो पूछा गया, वह मैंने बता दिया। वैसे भी मैं अभी नया आया हूं, इसके बारे में कोई अधिक जानकारी नहीं है। -अभय पाठक, अवर अभियंता कनैला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें