फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कोचिंग से लौट रही छात्रा को कार ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के देवगांव ज्यूली मार्ग पर चौकी गांव के समीप सोमवार देर शाम कार की टक्कर में 11 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आंशी यादव (11) देवगांव कोतवाली के करिया गोपालपुर गांव की निवासी है। वह ननिहाल चौकी गांव में मामा अनिल यादव के घर रहकर पढ़ाई करती थी। सोमवार देर शाम आंशी कोचिंग सेंटर से क्लास करके नाना के घर चौकी देवगांव पैदल जा रही थी। तभी अचानक कार ने आंशी को पीछे से टक्कर मार दी। घायल अवस्था में ग्रामीणों की मदद से आंशी को सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका का एक छोटा भाई आयूष है। कार चालक मौके से फरार हो गया। देवगांव कोतवाल विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें