फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
मृतक​ विरेंद्र की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर के पास रविवार को तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी। मृतक वीरेंद्र राजभर (32) मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गढ़वाल गांव के रहने वाले थे। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गढ़वल गांव निवासी वीरेंद्र राजभर एल्युमिनियम की खिड़की, गेट बनाने का काम करते थे। शनिवार की शाम लगभग 6.30 बजे किसी काम से समेदा गांव जा रहे थे।
वे जैसे ही शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर गांव के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार थार ने उन्हें टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि वीरेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई। हादसे में वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद थार जीप का चालक वाहन सहित भाग गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से दुर्घटना करने वाली जीप की पहचान करेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें