फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नई जिला कार्यकारिणी ने ग्रहण किया पदभार

विज्ञापन
राष्ट्रीय वैश्य स्वाभिमान संघ की नई जिला कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह। श्रोत-संगठन
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय वैश्य स्वाभिमान संघ के जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित समारोह में नई जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया। समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, वैश्य समाज की एकता को सुदृढ़ करने तथा समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी में अरुण गुप्ता को जिलाध्यक्ष, संदीप गांधी, राजेश मोदनवाल एवं अंकित गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष, अरविंद मोदनवाल को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। मंत्री पद की जिम्मेदारी रामविजय गुप्ता उर्फ डब्बू, रिंकू गुप्ता फौजी, प्रशांत गुप्ता और रिंकू गुप्ता को सौंपी गई। इसके अलावा भारत मद्धेशिया को जिला सचिव, विवेक गुप्ता को जिला सह मीडिया प्रभारी, धीरज गुप्ता को जिला मीडिया प्रभारी, विनीत जायसवाल को प्रचार मंत्री तथा निक्की को जिला आईटी सेल का प्रभारी बनाया गया। वहीं ओम प्रकाश साहू एवं अनिल गुप्ता को जिला संरक्षक, वीरेंद्र गुप्ता को संस्कृति प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपा गया। घनश्याम गुप्ता को नगर मीडिया प्रभारी, हरिओम मोदनवाल को विधिक सलाहकार, संदीप गांधी नेहाल को जिला प्रवक्ता तथा आदित्य गुप्ता एवं शिवम गुप्ता को सदस्य मनोनीत किया गया। जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि संगठन का उद्देश्य वैश्य समाज को संगठित करना, युवाओं को नेतृत्व से जोड़ना और समाजहित के कार्यों को नई गति देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें