फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचयत के पानी का सैंपल जांच के लिए भेजा

विज्ञापन
अतरौलिया में दूषित पानी पीने के बाद 250 लोगों के बीमार होने के बाद हरकत में आया नगर पंचायत, फागिंग मश - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अतरौलिया। नगर पंचातय का दूषित पानी पीने से ढाई से तीन सौ लोगों के बीमार पड़ने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। नगर पंचायत प्रशासन जहां सप्लाई वाले पानी में क्लोरीन व ब्लीचिंग मिला कर पानी की सप्लाई शुरू किया है तो वहीं प्रभावित क्षेत्रों में दवा आदि का छिड़काव भी करवाया गया। वहीं एसडीएम बूढ़नपुर अरविंद सिंह के निर्देश पर नगर पंचायत के सप्लाई वाले पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। जिसे पीने से वर्तमान में ढाई से तीन सौ लोग उल्टी, दस्त की बीमारी से ग्रासित हो चुके है। बुधवार को भी 25 से 30 की संख्या में नए मरीज मिले है। जिनका विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बुधवार को भी कस्बे में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। बाजार के लोगों ने एसडीएम से नगर पंचायत के लापरवाही की जांच कराने और पूरी पाइप लाइन की जांच करा कर लीकेज ठीक कराने की भी मांग किया। लोगों का कहना था कि एक सप्ताह से पानी की सप्लाई शुरू होने पर 10 मिनट तक गंदा पानी आता है। शिकायत के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। पानी के दूषित होने का कारण पता लगाने के बजाय नगर पंचायत प्रशासन लोगों को यह कह कर बरगला दिया कि पानी में दवा मिलाय गया है, जिसके चलते ही उसका रंग कुछ बदल गया है। दूषित पानी ने 18 साल से कम वालों पर ज्यादा असर किया है। जिसके चलते कस्बे से बच्चे जैसे गायब हो गए है। वे किसी न किसी अस्पताल पर भर्ती है और जीवन मौत से संघर्ष कर रहे है।
बिना पाइप लाइन दुरूस्त किए पुन: चालू हुई सप्लाई, आक्रोश
अतरौलिया। नगर पंचायत ने बुधवार को बिना पाइप लाइन में हुए लीकेज की खोज कर उसे दुरूस्त करने के बजाए सिर्फ ब्लीचिंग व क्लोरीन आदि डाल कर पानी की सप्लाई शुरू कर दिया है। जिससे कस्बे के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन कस्बे के लोगों जीवन से खिलवाड़ कर रहा है। लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए नगर पंचायत के ईओ व चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। लोगों का कहना है कि कोरोना महामारी के बीच दूषित पानी की सप्लाई कर एक और महामारी को नगर पंचायत प्रशासन ने फैला दिया है। ऐसे में निश्चित तौर पर नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया दौरान, जाना हाल
अतरौलिया। कस्बे में दूषित पानी की सप्लाई के चलते फैले डायरिया को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को एसडीएम अरविंद सिंह, तहसीलदर शक्ति प्रताप सिंह व नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने पूरे कस्बे का चक्रमण किया और प्रभावित लोगों से मिल कर उनका हाल चाल लिया। इसके साथ ही पूरे मामले में लापरवाही की जांच करा कर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें