आजमगढ़। शहर कोतवाली के ककरहटा गांव में पंचायत चुनाव की वोटिंग के दौरान वाहनों में तोड़फोड़ और फायरिंग करने के मामले में 19 नामजद समेत 25 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ था। नामजद लोगों में से पुलिस ने 10 आरोपियों को बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। सभी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
वोटिंग वाले दिन ककरहटा गांव में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा था। इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बूथ से कुछ दूरी पर खड़े वाहनों को जहां तोड़ा जाने लगा तो वहीं फायरिंग भी की जाने लगी। सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को उपद्रव कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया तो उपद्रवी और उग्र हो गए। जिस पर पुलिस ने किसी तरह उन्हें खदेड़ा। इस प्रकरण में 19 नामजद समेत 25 अज्ञात के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया। नामजद किए गए लोगों में शफकत, मो. अनस, वारिश, सैफ, मो. जावेद, मो. कैफी, मो. अरसी, मो. शाकिब, राफे, मन्नान, अजमल, आमिर, अब्दुल्ला, अब्दुल शमद उर्फ वसीम, आकिब, सुफियान, फैजान, डॉ. जुबेर, इंतेखाब शामिल रहे। बुधवार को पुलिस ने 10 अभियुक्तों शफकत, मो. अनस, वारिश, सैफ, मो. जावेद, मो. कैफी, मो. शाकिब, राफे, आकिफ व मो. अरसी सभी निवासी ग्राम ककरहटा को गिरफ्तार कर लिया। घटना स्थल से पुलिस ने छह खोखा कारतूस भी बरामद किया था।