फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ठगी करने वाले गिरोह के सरगना पर 25 हजार का इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अर्द्धसैनिक बलों में फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी विद्यासागर पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस अंतरराज्यीय ठगी गिरोह से जुड़े कई और खुलासे हो सकते हैं। अब तक की जांच में 12 से ज्यादा पीड़ितों ने शिकायत की है।
विज्ञापन

इन सभी युवकों से लगभग 50 लाख रुपये वसूले गए थे। जांच में यह भी पता चला है कि मुख्य आरोपी विद्यासागर के खिलाफ 14 अगस्त 2019 को अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग जिले के आलो थाने में भी ठगी की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। साल 2020 में उसकी गिरफ्तारी हुई थी। उस मामले में भी उसने फर्जी निवास प्रमाणपत्र बनवाकर 11 युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इनमें आजमगढ़ के मेंहनगर और अतरौलिया क्षेत्र के युवक भी शामिल थे।
इस मामले में रानी की सराय थाना क्षेत्र के अंधौरी गांव निवासी पंकज यादव ने कोईलारी खुर्द निवासी विद्यासागर, प्रदीप यादव, राहुल कुमार, वीरेंद्र यादव, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के राकेश यादव तथा बलिया निवासी मुन्ना शर्मा के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें