रानी की सराय। सहीदवारा बाजार के पास मंगलवार की रात में तेज रफ्तार पिकअप ने खैरा गांव निवासी अजय कुमार को टक्कर मारने के बाद 150 मीटर तक बाइक के साथ घसीटता रहा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पीछा करके पिकअप को रोका और चालक की पिटाई कर दी। अजय कुमार रात साढ़े आठ बजे जिला मुख्यालय से बाइक से घर लौट रहे थे। सहीदवारा बाजार के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक पिकअप में फंस गई। चालक वाहन लेकर भागने लगा। घायल पिकअप चालक कोटवां गांव निवासी अरविंद कुमार है। सूचना पर पहुंचे लोगों ने दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार चल रहा है। रानी की सराय थाना प्रभारी विमल प्रकाश राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।