कोयलसा में दलित समाज के सम्मेलन मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का स्वागत करती म
कोयलसा ब्लाक में सामाजिक समरसता के तहत अनुसूचित महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अनुसूचित जाति की महिलाओं के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी पर विचार रखे।
कहा कि अनुसूचित जाति की महिलाओं को आज भी कई स्तरों पर शोषण का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार दिलाने के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की मांग की जा रही है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए कानून बनाकर चुनाव से लेकर नौकरी तक में उन्हें प्राथमिकता दिलाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन कमजोर होगा।
आयोजक संगीता राव ने कहा कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में अनुसूचित समाज की महिलाएं और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में गायक वीरेंद्र भारती ने गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान निर्मला चौधरी, संगीता गौतम, मालती गौतम, ज्योति गौतम, सुशीला गौतम, रेनू गौतम, पूनम गौतम, मनीषा गौतम, सरोजा और पुष्पा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।