फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महाकुंभ से लौट रही पिकअप टायर फटने से पलटी, एक की मौत, 12 श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर/बलरामपुर । महाकुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही पिकअप का टायर फट गया। इसके कारण पिकअप पलट गई। कोतवाली क्षेत्र के पलिया खान चौक के पास रविवार की सुबह हुए हादसे में 13 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि दो को भी गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, बाकी श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं जिन्हें उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बिहार में सिवान जिले के ककरहट्टी, सोनबरषा और मैरवा गांव के 13 श्रद्धालु शुक्रवार को पिकअप से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए गए थे। लौटते समय रविवार की सुबह छह बजे फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया खान चौक के पास लखनऊ-बलिया रोड पर यह घटना हुई। आसपास के लोगों ने घायलों को पिकअप से बाहर निकाला और एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। हादसे में सिवान जिले के जीरादेई थाना के ककरहट्टी गांव की किस्मती (48), सुभाष प्रसाद (50), प्रमिला देवी (42), रामजी चौरसिया (70), सुनीता देवी (32), गुलाबचंद (50), सुरेंद्र प्रसाद (55), हीरालाल चौरसिया (45), कमला देवी (50), सोनबरसा गांव की ललिता देवी (45), गोलू कुमार (25), रामलाल भगत, अधिकारी देवी (60), मुन्नीलाल भगत (65) घायल हो गए। सभी को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया गया है। घायल ललिता व मुन्नीलाल की हालत गंभीर देखते ही चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान रविवार को सुबह 11 बजे मुन्नीलाल की मौत हो गई। वहीं, ललिता का इलाज चल रहा है। मृतक तीन पुत्र व दो पुत्री का पिता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें