फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पैदल घर जा रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज थाना क्षेत्र के कोल्हूखोर गांव में एक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक मुराली राम (45) काेल्हूखोर गांव के ही निवासी थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दो अन्य थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में घायल दो लोगों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के कोल्हूखोर गांव निवासी मुराली राम (45) दो जुलाई की शाम करीब चार बजे खेत से पैदल घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव के रोड पर पहुंचे, एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। जहां पर सोमवार की रात 11 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक दो पुत्र और दो पुत्रियों के पिता थे। जहानागंज थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा गांव निवासी आमिर अंसारी (55) सोमवार की रात 9.30 बजे मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी जमालपुर रोड पर एक बाइक की टक्कर से घायल हो गए। तीसरी घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र की है। क्षेत्र के भीतरी गांव निवासी बालचंद यादव (27) सात बजे बाजार से बाइक लेकर लौट रहे थे, तभी कोहिनहा बाजार के पास बाइक से टकरा कर घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें