फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ वर्षीया बच्ची संग दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कस्बे में एक नौ वर्षीया बच्ची के साथ दरिंदगी हुई है। घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच देर शाम तक पंचायत हुई। जिसमें कोई परिणाम न निकलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पतला भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जीयनपुर कस्बे की रहने वाली एक नौ वर्षीया बच्ची का पड़ोसी के घर अक्सर आना-जाना रहता था। बुधवार को भी वह पड़ोसी के घर गई थी। वहीं से आरोपी दानिश (20) पुत्र फखरूद्दीन उसे बहला-फुसला कर अजमतगढ़ रोड स्थित अपने टेंट हाऊस पर ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ दरिंदगी किया और फिर वहीं उसे लाकर घर भी पहुंचाया। घर पहुंचने प बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंच गए। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच पंचायत शुरू हुई जो देर शाम तक चलती रही। बात नहीं बनी तो शाम में बच्ची की मां ने पुलिस को तहरीर दिया। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी के घर पहुंचने पर उसकी मां ने बेटे की तबियत खराब होने की बात कहते हुए दवा लेने जाने की बात कही। इस पर कोतवाल नंद कुमार तिवारी जीयनपुर कस्बा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे और वहां से आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें