आजमगढ़। लोगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए नए बिजनेस प्लान में सुधार कार्य कराए जाएंगे। उपकेंद्रों पर कैपिसीटर बैंक भी लगेंगे। इस पर 3.45 करोड़ रुपये खर्च होंगे। .
जिले में अभी रिवैंप्ड योजना में सुधार कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। नए लाइनों के निर्माण के साथ ही जर्जर खंभा और एलटी तारों को हटाकर एबीसी केबल लगाया जा रहा है। इसी बीच शासन की तरफ से नए बिजनेस प्लान में विभाग से कार्ययोजना मांगी गई थी ताकि निर्बाध बिजली आपूर्ति में आ रही समस्याओं केा दूर किया जा सके। विभाग की तरफ से नए बिजनेस प्लान में सर्किल प्रथम से दो 11 केवी लाइन और सर्किल द्वितीय से नौ 11 केवी लाइनों के निर्माण का 2.01 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। इसी प्रकार सर्किल द्वितीय में आने वाले चार उपकेंद्रों पर 144 लाख से कैपिसीटर बैंक लगाने का भी प्रस्ताव भेजा गया था। शासन की तरफ से 2.45 करोड़ के सभी प्रस्तावित कार्यों को कराने के लिए मंजूरी दे दी है। अब विभाग की तरफ से प्रक्रियाओं को पूरा कर जल्द कार्य कराया जाएगा। जिले में नई लाइनों का निर्माण होने और उपकेंद्रों पर कैपिसीटर बैंक लगने से विभाग को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
इस संबंध में अधीक्षण अभियंता घनश्याम ने बताया कि प्रस्तावित कार्यो की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा।