सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन ने पुलिस विभाग के सहयोग से कन्या पूजन एवं बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बालिकाओं ने नवदुर्गा के नौ स्वरूपों का रूप धारण कर नारी शक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि सीओ लालगंज आस्था जायसवाल ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में पूनम विश्वकर्मा सहित महिला पुलिसकर्मियों, संस्था की निदेशक साक्षी पांडेय, सुधा पांडेय और अन्य सदस्यों ने सहभागिता की।
साक्षी पांडेय ने कहा कि कन्या पूजन तभी सार्थक है, जब हर बेटी सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर हो। सुधा पांडेय ने बेटियों को समान अवसर देने की अपील की।
कार्यक्रम में संदेश दिया गया कि नौ देवियों की आराधना के साथ हर बेटी का सम्मान करना और उसे शिक्षा, सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के अवसर देना ही सच्चा कन्या पूजन है।
देवगांव : आत्म अनुसंधान आश्रम परिसर में शारदीय नवरात्र की नवमी पर नौ कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं का पूजन-अर्चन कर फल, मिष्ठान, वस्त्र और दक्षिणा भेंट की गई। इस अवसर पर आचार्य सर्वेश, आचार्य धनंजय उर्फ धन्जू, बीके सिंह आचार्य, संतोष पाठक, नीरज सिंह, दिवाकर राय आदि उपस्थित रहे। संवाद