जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपने जाती प्रदेश महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारी औरसदस्य ।
रानी की सराय। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष जकिया परवीन के नेतृत्व में शनिवार को संगठन का प्रतिनिधिमंडल बीएसए राजीव पाठक से मिला और अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय के समय में परिवर्तन करने तथा लंबित मांगों का जल्दी समाधान करने की मांग की।
ज्ञापन में सेवा के 10 वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ देने, विद्यालयों के संचालन का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित करने का अनुरोध किया गया। जिलाध्यक्ष जकिया परवीन ने कहा कि दोनों मांगें लंबे समय से लंबित हैं। प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री निधि राय, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वंदना राय, तहबरपुर ब्लॉक अध्यक्ष ममता राय, पल्हनी ब्लॉक अध्यक्ष स्नेहलता राय, किरन बाला, अर्चना गौड़ आदि शामिल रहीं। संवाद