04 नगर पंचायत महाराजगंज में श्री श्याम लखदातार मित्र मंडल की ओर से निकाली गई शोभायात्रा। संवाद
महाराजगंज। श्री श्याम लखदातार मित्र मंडल की ओर से नगर पंचायत महाराजगंज स्थित पुराने उपडाकघर के समीप बुधवार को श्री श्याम महोत्सव के तहत भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। इसी उपलक्ष्य में मंगलवार को गाजे-बाजे और डीजे के साथ श्री श्याम खाटू जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा नगर पंचायत के पुराना चौक से शुरू होकर नया चौक, सहदेव मोड़ और थाना रोड होते हुए काली चौरा मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने बताया कि बुधवार रात नौ बजे से श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, इसमें भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण होगा। इस अवसर पर छोटू गुप्ता, अंकित जायसवाल, प्रिंस सैनी, अजय गुप्ता, अभिषेक जायसवाल, राम अवतार मद्धेशिया, आकाश मोदनवाल, गुड्डू मद्धेशिया, आकाश सैनी आदि उपस्थित रहे।