फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: युवती से छेड़छाड़, भाई और चाचा पर हमला, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में युवती के साथ छेड़छाड़ और उसके परिजनों पर हमले का मामला सामने आया है। आस्था ने तरवां थाने में शिकायत दर्ज कर बताया कि 25 मई को रात 10 बजे वह पड़ोसी के घर शादी समारोह में जा रही थी। रास्ते में गांव के कुछ युवकों ने उसे जबरन रोका, अश्लील हरकतें कीं और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी युवती ने अपने भाई और चाचा को दी। रात 10.30 बजे जब वे शिकायत दर्ज करने थाने जा रहे थे, तभी आरोपियों ने रास्ते में उनके भाई और चाचा पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने असलहे के दम पर दोनों को बंदी बनाकर घर ले गए और हवाई फायरिंग कर धमकी दी। पीड़िता के चाचा के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उक्त मारपीट की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आस्था ने तरवां थाने में शिकायत दर्ज कर मामले की जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तरवां थाना प्रभारी चंद्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें