फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जनाबे फातिमा की याद में मजलिस

विज्ञापन
फातिमा की याद में मजलिस की संबोधित करते मौलाना हाफिज मोहम्मद। संवाद
विज्ञापन
फूलपुर-माहुल रोड स्थित कर्बला परिसर में जनाबे फातिमा की याद में आयोजित पांच दिवसीय मजलिस के अंतिम दिन रविवार को अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। दिल्ली से आए मौलाना हाफिज मोहम्मद रजा अली ने मजलिस को खिताब किया, जबकि दूसरी मजलिस फजल अब्बास रिजवी ने पेश की। महिलाओं के बैठने के लिए अलग व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

मौलाना हाफिज मोहम्मद रजा अली ने कहा कि मजलिस की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत से होनी चाहिए और समापन भी इसी तरह करना चाहिए। उन्होंने जनाबे फातिमा की वसीयत और उनके साथ हुए जुल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जनाजे में उन लोगों को शामिल न होने की वसीयत की थी, जिन्होंने उन्हें तकलीफ पहुंचाई और उनका हक छीना था। मजलिस से पूर्व शायर शमीम आजमी और दिलनवाज ने पेशख्वानी कर जनाबे फातिमा को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। कार्यक्रम का संचालन अली अब्बास रिजवी ने किया। संयोजक सैय्यद मोहम्मद अब्बास ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें