फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बरात में दो पक्षों में विवाद के बाद हुई मारपीट, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में एक शादी समारोह के बाद हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक सात मई को गांव के मित्तन शर्मा के बेटे की शादी में शामिल बरात के दौरान कुछ लोगों ने अभद्र व्यवहार किया, जिससे वर और कन्या पक्ष के बीच तनाव पैदा हो गया। विवाद मारपीट तक पहुंच गया, हालांकि स्थिति को किसी तरह नियंत्रित कर लिया गया लेकिन 10 मई की रात करीब 8 बजे विवाद फिर भड़क उठा।
आधा दर्जन लोग मित्तन शर्मा के घर पहुंचे और बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई। पहले पक्ष से सुषमा (45) और दीपक (25) गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से जोगेंद्र राजभर (25), राजेंद्र राजभर (30), सूरज राजभर (22), काजल (14), अनीता (35) और मीला (40) को चोटें आईं।
विज्ञापन

पहले पक्ष के विक्की की तहरीर पर दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष के घायल जोगेंद्र राजभर ने आरोप लगाया कि 11 मई को भी मारपीट हुई, जिसमें उनके पक्ष के लोग गंभीर रूप से घायल हुए, लेकिन पुलिस उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दे रही। उनका कहना है कि कमजोर पृष्ठभूमि के कारण उनकी सुनवाई नहीं हो रही। थानाध्यक्ष अहरौला अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण करवाया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें