फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पंचायत सहायक महिला ने दो बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या की

विज्ञापन
खुशबू यादव।
विज्ञापन
सराय रानी रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर पंचायत सहायक महिला ने दो बच्चों के साथ ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से कटकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


देर शाम मृतकों की पहचान गंभीरपुर थाना क्षेत्र के भौतर गांव निवासी खुशबू यादव (28), उसके तीन वर्षीय बेटे वैदिक यादव और 13 माह के बेटे आदिविक यादव के रूप में हुई। घटना के बाद स्टेशन पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

खुशबू यादव गंभीरपुर थाना क्षेत्र के भौतर गांव में पंचायत सहायक के पद पर तैनात थी। उसकी ससुराल तहबरपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में थी।

23 अक्तूबर को वह अपने बड़े बेटे वैदिक की दोनों आंखों का ऑपरेशन कराने के लिए बनारस पति विपिन यादव के साथ गई थी।

ऑपरेशन कराने के बाद वह बच्चों के साथ अपने ससुराल गई थी। 27 को पति मायके पहुंचाकर गया था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह दोनों बच्चों के साथ सराय रानी रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ट्रेन की चपेट में आने से तीनों के शव क्षत-विक्षत हो गए थे, जिससे शुरुआती दौर में उनकी पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


हालांकि, महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

खुशबू यादव।

खुशबू यादव।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें