फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बेटे की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। थाना क्षेत्र के मडार गांव निवासी श्याम भंवर यादव (55) की शनिवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। वे अपने मित्र रामजीत यादव (45) के साथ बेटे की शादी का कार्ड बांटने अपनी बेटी के ससुराल गए थे। वापसी के दौरान सेहदा के पास विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में श्याम भंवर गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम 7 बजे उनकी मृत्यु हो गई। उनके मित्र रामजीत यादव भी गंभीर रूप से घायल हैं। श्याम भंवर के तीन बेटे और एक बेटी हैं। बेटे की शादी 23 मई को होनी थी।
विज्ञापन

कार ने मारी टक्कर बाइक सवार की मौत, दो गंभीर

अतरौलिया। थाना क्षेत्र के चिगुर्दीपुर, बहिरा देव मोड़ के पास रविवार की शाम एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार आकाश भारती (30) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके दो साथी हीरा मौर्य (25) और साकिर अली (32) गंभीर रूप से घायल हो गए।



जानकारी के अनुसार, बसहिया गांव निवासी आकाश भारती पुत्र राम दरस, अपने दोस्तों हीरा मौर्य (चत्तुरपुर खास) और साकिर अली (बसहिया) के साथ मोटरसाइकिल से बूढ़नपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आजमगढ़ की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आकाश की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि हीरा और साकिर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को तत्काल रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। उन्होंने बताया कि आकाश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें