मेंहनगर। शास्त्री नगर स्थित ईदगाह के समीप बेटी की शादी की तैयारी में जुटे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेते हुए थाने लेकर चली गई। पिता के मौत की खबर मिलते ही शादी की खुशी गम में बदल गई।
मेंहनगर के विजयीपुर गांव निवासी हरिप्रसाद प्रजापति (57) की बेटी की शादी 17 मई को होनी है। पूरा परिवार तैयारियों में जुटा है। शादी की खरीदारी के लिए हरिप्रसाद शुक्रवार दोपहर एक बजे मेंहनगर स्थित बैंक से पैसा निकालने के लिए साइकिल से जा रहे थे। वह जैसे ही कस्बे के वार्ड-9 शास्त्री नगर स्थित ईदगाह के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना स्थल पर ही मौत हो गई