फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने की आत्महत्या

विज्ञापन
05 : मृतक घनश्याम यादव की फाइल फोटो।
विज्ञापन
जहानागंज। थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी घनश्याम यादव (52) ने शुक्रवार की सुबह खेत जाने के लिए निकला और उसने पीपल के पेड़ से गमछे के सहारे लटक कर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक जहानागंज थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी घनश्याम घर पर रहकर खेती किसानी करते हैं। उनकी पांच बेटियां हैं। वह गरीबी के कारण काफी परेशान भी चल रहे थे। शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे घनश्याम यादव अपने खेत को देखने की बात कहकर घर से निकले थे। खेत से कुछ दूर जाकर काेल्हूखोर गांव के सिवान में स्थित पीपल के पेड़ पर गमछे का फंदा बनाकर लटक गए। इससे उनकी मौत हो गई। इसी बीच कोल्हूखोर गांव का एक व्यक्ति सिवान से गुजरा तो उसने पेड़ से लटकता शव देखा और गांव में सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर थाना जहानागंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई रमाकांत यादव ने बताया कि घनश्याम यादव आर्थिक रूप से काफी परेशान रहता था। उसकी पत्नी प्रमिला यादव आशा बहू के रूप में कार्य करती हैं, उसी की आय से घर का खर्च किसी तरह चलता था। घनश्याम यादव की पांच पुत्रियां हैं, जिनकी जिम्मेदारी के कारण वह मानसिक तनाव में रहता था। इसी के कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया है।
जहानागंज थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव के पास सिवान में एक व्यक्ति ने पीपल के पेड़ से लट कर जान दे दी थी। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। - आस्था जायसवाल, सीओ सदर आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें