फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पेयजल आपूर्ति के लिए 8.87 करोड़ की डीपीआर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पंचायत अतरौलिया के शत प्रतिशत घरों में जल्द ही पेयजल की आपूर्ति होगी। जल निगम नगरीय की तरफ से 8.87 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है। इसे वित्तीय स्वीकृति के लिए जल्द ही विभाग शासन को भेजेगा। अतरौलिया नगर पंचायत का गठन 1909 में हुआ था। इसमें 11 वार्ड हैं, 2011 के जनगणना के अनुसार इसकी आबादी 10 हजार है। वर्तमान समय में जो व्यवस्था है उसी से नगर पंचायत प्रशासन कस्बे के लोगों को पानी की आपूर्ति करता चला आ रहा है।
विज्ञापन

उधर समय के साथ नगर पंचायत की आबादी बढ़ती जा रही है। इसमें कई नए मकान, दुकान भी बन गए, लेकिन पानी आपूर्ति पर कोई काम नहीं हुआ। इसके कारण कई लोगों को नगर पंचायत के पेयजल की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसे देखते हुए शासन के निर्देश पर अमृत 2 योजना के तहत जल निगम ने पेयजल की आपूर्ति के लिए कस्बे का सर्वे किया। इसके बाद नल से जल पहुंचाने के लिए विभाग की तरफ से 8.87 करोड़ की डीपीआर तैयार किया है। इसमें कस्बे में दो जोन में काम कराया जाएगा। पहले में पुरानी पानी की टंकी पर काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें