सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी अजय को बृहस्पतिवार की रात अम्मा आईमा पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस, छिनी हुई सोने की चेन, 1500 रुपये नकद व मोबाइल बरामद हुआ। पकड़ा गया आरोपी अजय लखीमपुर खीरी जनपद के फरधान थाना क्षेत्र के देवकली ससिया कॉलोनी का निवासी है।
थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना 11 नवंबर 2025 की है। लाटघाट निवासी अर्जुन वर्मा की मां मीरा देवी (55) मछली बाजार से घरेलू सामान खरीदकर लौट रही थीं, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी सोने की चेन छीनकर भाग गए। शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई। विवेचना में लखीमपुर खीरी के विक्रांत, मंजीत सिंह, अजय, संजीत व आनंद का नाम प्रकाश में आया। एसपी ने मुख्य आरोपी अजय पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी बदमाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।