फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के नाम पर खोद दिया गया शहर, घर से जरा संभलकर निकलें

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन चिल्ला रहा है कि सड़कों को गड्ढामुक्त करो लेकिन आजमगढ़ के हालात उलट हैं। जो थोड़ी-बहुत कसर रह गई थी, वह भी अब पूरी हो गई। अफसरों ने शहर की एक भी सड़क को ऐसी हालत में नहीं छोड़ा है जिस पर निकलना आसान हो। विकास के नाम पर पूरे शहर को खोद दिया गया। शहर की विभिन्न सड़कों की पटरियों पर आधे-अधूरे निर्माण की वजह से शहरवासियों की फजीहत हो रही है। गड्ढे खोदकर जिम्मेदार अधिकारी भूल गए है। खुदाई और गहरे गड्ढों से अनहोनी की आशंका भी बढ़ी है। आजमगढ़ नगर पालिका में पाइप लीकेज बनाने व गैस पाइपलाइन का चेंबर बनाने के नाम पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए हैं। हालत यह है कि जो गड्ढे महीनों पहले खोदे गए थे, उन्हें अब तक दुरुस्त नहीं कराया गया है और अब जगह-जगह सड़कों पर नए गड्ढे खुदवाए जा रहे हैं। यदि हम बात करे शहरी सड़क की पटरियों की तो पुरानी जेल, डाक बंगला, सिविल लाइन, हाइडिल चौराहा सिधारी व बाइपास सड़क की पटरियों पर गड्ढे खोद दिए गए हैं। जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। रात के समय में सड़क पर दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाती है। कारण कि अंधेरा होने से गड्ढे दिखाई नहीं पड़ते हैं। खुदी पड़ी सड़कों की वजह से पूरा शहर जाम में उलझकर रह जाता है। शहर के लोग धूल और मिट्टी की इस नई मुसीबत से परेशान हैं। किसी की समझ में नहीं आ रहा है कि विकास की यह अनूठी तस्वीर उन्हें किस हद तक और मुश्किलों में डालेगी।
विज्ञापन

सड़क से एक फिट ऊंचा बना दिया गया चेंबर
आजमगढ़। शहर का पांडेय बाजार का मार्ग व्यस्त मार्गों में आता है। बावजूद मार्गों पर खुले पाइपलाइन के चैंबर वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। चैंबर का ढक्कन खोलकर उसे दुरुस्त किया जाता है, लेकिन अधिकांश जगह इनको ढंकने में लापरवाही की गई है। कहीं ढंका नहीं गया तो कहीं समतल नहीं किया गया। जिसेऊंचा-नीचा छोड़ दिया गया है। पांडेय बाजार में सड़क के बीचो-बीच पाइपलाइन का चेंबर बनाया गया है जो सड़क से करीब एक फिट ऊंचा है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। यहां दुर्घटना होने की आशंका बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें