फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के देवईत बाजार स्थित एक टेंट हाउस के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अमित विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रक को रोक लिया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर भाग गया। अंबेडकरनगर जनपद के राजेसुल्तानपुर निवासी अमित विश्वकर्मा (34) सोमवार की रात करीब पौने दस बजे अपनी बहन कपूर विश्वकर्मा के घर भोजन कर बाइक से घर लौट रहा था। मेंहनगर-छतवारा मुख्य मार्ग पर देवईत बाजार के समीप आजमगढ़ की ओर से आ रही तेज ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अमित की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और भाग रहे ट्रक को घेरकर रोक लिया। सूचना पर थाना प्रभारी संजय सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक व बाइक को कब्जे में ले लिया है। मृतक के चाचा इंद्रेश विश्वकर्मा ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि ट्रक का नंबर ट्रेस कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक अपने दो भाइयों में बड़ा था। वहीं दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें