फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फूलपुर में 45 फुट के रावण का होगा दहन

विज्ञापन
फूलपुर में रावण का तैयार पुतला  । संवाद
विज्ञापन
कस्बे के रामलीला मैदान में मंगलवार को 45 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। श्रीराम लीला एवं दशहरा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम के लिए सोमवार शाम पुतले को मैदान में खड़ा कर दिया गया। इस कार्य को करने में कई दिन लगे हैं।
विज्ञापन

मुंडियार गांव निवासी मुन्नीलाल बेनबंशी करीब 45 वर्षों से रावण का पुतला बना रहे हैं। अब उनके बेटे सूर्यभान और पोते आदित्य व राज इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। सूर्यभान ने पुतला बनाने का हुनर अपने पिता से सीखा है।
उनका परिवार फूलपुर, मुंडियार, जगदीशपुर, जलालपुर (अंबेडकर नगर), सरायमीर और अवंतिकापुरी समेत कई स्थानों के लिए रावण व उसके परिवार के पुतले तैयार करता है।
विज्ञापन

मुन्नीलाल बेनबंशी ने बताया कि उनके परिवार के लोग इस कार्य को बड़े मनोयोग से करते हैं। उनके पिता भी इस कार्य को करते थे। उन्हीं से उन्होंने इसे बनाने का तरीका सीखा था। इसके बाद उनके बेटों ने भी इस कार्य में अपने हाथ बंटाना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि इस पुतले को बनाने में कुल 21,000 रुपये का खर्च आया।
समिति अध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को बैंड-बाजे के साथ राम दल और रावण दल के लोग कस्बे की परिक्रमा कर रामलीला मैदान पहुंचेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें