फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की मौत

Mon, 20 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। कोइलाड़ी बुजुर्ग गांव में शनिवार की रात पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे से हमला किया। दोनों तरफ से 14 लोग घायल हुए। सभी को सदर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने थाने में रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोइलाड़ी बुजुर्ग गांव निवासी मुन्नी लाल (55) पुत्र सिधारी तथा राजू (25) पुत्र जयराम आपस में चचेरे भाई है। दोनों जीविकोपार्जन के लिए मुंबई के भिवमंडी में रहते थे। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर राजू ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। यह घटना करीब तीन वर्ष पुरानी है। एक माह पूर्व मुन्नी लाल मुंबई से घर आया था। इसीबीच राजू भी मुंबई से घर आ गया। शनिवार की रात राजू और मुन्नी लाल का आमना-सामना हो गया। इस दौरान राजू मुन्नी लाल पर आरोप लगाने लगा कि उसी के कारण अपनी पत्नी को छोड़ा है। इसपर दोनों में विवाद हो गया। दोनों के परिजन भी विवाद में कूद गए। इसमें दोनों पक्ष से 14 लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायल हुए पांच लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान राजू के पिता जयराम (70) की मौत हो गई। जबकि राजू के साथ उसका बड़ा भाई संजय (35), बहादुर (32) और अखिलेश भर्ती हैं। दूसरे पक्ष से मुन्नीलाल, शोभनाथ (45), कि शोर (65), हरखू (50), बदरु (42) पुत्रगण सिधारी, प्रदीप (18) पुत्र शोभनाथ, हरिकेश (20) पुत्र मुन्नी लाल, शांतिदेवी (42) पत्नी शोभनाथ व कुमारी (60) पत्नी किशोर घायल हुईं। थानाध्यक्ष रानी की सराय आरपी यादव ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें एक पक्ष के लोगों ने पांच को तथा दूसरे पक्ष के लोगों ने सात लोगाें को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें