फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में कन्नी काट गए बिजली अफसर

Thu, 16 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर/मेजवां/अंबारी। डा.लोहिया बालिका इंटर कालेज में अमर उजाला के चौपाल कार्यक्रम में विद्युत समस्या को लेकर जहां सर्वाधिक फरियादी आए,वहीं बिजली विभाग के अधिकारी चौपाल से कन्नी काट गए। अधिकारी के गायब रहने पर फरियादियों के बिजली संबंधी समस्याओं के सवालों से सत्तारूढ़ दल के विधायक श्यामबहादुर यादव घिरते रहे। विधायक जी प्रदेश सरकार को बचाते हुए केंद्र सरकार पर जिम्मेदार ठहराने से पीछे नहीं रहे। हालांकि विधायक ने विद्युत विभाग के जेई की अनुपस्थिति पर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

बता दें कि अमर उजाला के चौपाल में विद्युत की समस्याओं को सुनने और निदान के लिए एसडीओ दीपक कुमार को भी आमंत्रित किया गया था। मगर न एसडीओ ही आए और न ही प्रतिनिधि के रूप में संबंधित अवर अभियंता को वहां भेजे। चौपाल में बिजली को लेकर सर्वाधिक 15 फरियादियों ने कई तरह के सवाल उठाए। किसी ने अनियमित विद्युत आपूर्ति को मुद्दा उठाया, तो किसी ने जर्जर तारों के शार्टसर्किट से फसलों के जलने पर मुआवजे को लेकर आवाज उठाई। किसी ने बिना कनेक् शन के ही बिल भेजे जाने का मामला उठाया। विभागीय अधिकारी के गायब रहने पर सपा विधायक श्यामबहादुर यादव ने जवाब देना पड़ रहा था। उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बिजली की समस्या तत्काल दूर नहीं की जा सकती है। केंद्र सरकार यूपी के हिस्से का 64 प्रतिशत कोयले की आपूर्ति नहीं कर रही है। इस पर प्रदेश सरकार विदेशों से कोयला आवंटन कर बिजली पैदा करने की योजना बना रही है। विधायक ने माना कि बिजली विभाग के अधिकारी अव्यवस्था के लिए दोषी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें