फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में दस लोग घायल

Thu, 16 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद/अमिलो/मुबारकपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को हुई मारपीट की तीन घटनाओं में दस लोग घायल हुए। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के डोढ़ोपुर गांव में बुधवार की शाम घूर रखने के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान रामचेत (37) पुत्र बरसाती व उसकी पत्नी रमावती (30) घायल हो गई। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निजामाबाद में भर्ती कराया गया है। इस क्रम में पुरानी रंजिश के चलते मुबारकपुर थाने के ढकवा गांव में बुधवार की सुबह हुई मारपीट की घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों में रामविलास (50) पुत्र बद्री प्रसाद, सरोज (45) पत्नी रामविलास, अजीत (26) पुत्र रामविलास व गीता (14) पुत्र राम बेलास को सीएचसी मुबारकपुर में भर्ती कराया गया है। इस क्रम में मारपीट की तीसरी घटना मुबारकपुर थाने के अमुड़ी गांव में घटित हुई। जहां पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों के नाम इंद्रासन यादव (26), प्रमोद (22), राजू (20) पुत्रगण शंभूनाथ, अशोक आदि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें