फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को बचाने में पेड़ की टहनी से दबकर मरी मां

Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के चिस्तीपुर गांव में रविवार की शाम को आई आंधी के दौरान टूटकर गिरे पेड़ की टहनी के नीचे आने से घायल हुई महिला की मौत हो गई। महिला टहनी के नीचे आ रहे अपने बेटे को बचाने के लिए वहां पहुंची थी। घटना के बाद परिजनों में जहां कोहराम मचा है। वहीं आसपास के क्षेत्रों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

मृत महिला सावित्री देवी (30) अतरौलिया थाना क्षेत्र के चिस्तीपुर गांव निवासी रामसकल निषाद की पत्नी थी। रविवार की शाम एकाएक मौसम खराब हुआ और धूलभरी तेज हवाएं चलने लगी। सावित्री का तीन वर्षीय बेटा अभिषेक घर के पास मौजूद आम के पेड़ के नीचे खेल रहा था। इसी दौरान पेड़ की डाली टूटकर गिरने का एहसास होने पर सावित्री तेजी से दौड़ी। वह अपने बेटे अभिषेक को धक्का देकर उसकी जान तो बचा ली, लेकिन इस हादसे में स्वयं सावित्री गंभीर रुप से घायल हुई। पेड़ की टहनी को हटाकर घायल महिला को जबतक उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, उसकी मौत हो चुकी थी। जबकि पुत्र अभिषेक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें