फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत अध्यक्ष और प्रवीण मंत्री निर्वाचित

Fri, 22 Mar 2013 05:31 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। बार एसोसिएशन तहसील बूढ़नपुर के पदाधिकारियों का चुनाव गुरुवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हो गया। इसमें अध्यक्ष पद पर दुष्यंत पांडेय और मंत्री पद पर प्रवीण कुमार सिंह निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

तहसील परिसर में गुरुवार की सुबह दस बजे से मतदान शुरू हआ। मतदान को लेकर अधिवक्ता सुबह से ही उत्साहित रहे। काफी गहमागहमी के बीच दोपहर ढाई बजे मतदान हुआ। मतगणना के बाद दुष्यंत पांडेय को 59 और उनके प्रतिद्वंदी निर्मल श्रीवास्तव को 34 मत मिले। जबकि मंत्री पद पर 51 मत पाकर प्रवीण कुमार सिंह विजयी रहे। इसी प्रकार सहमंत्री पद पर 45 मत पाकर पंकज कुमार श्रीवास्तव निर्वाचित हुए। जबकि बलराम यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सूर्य प्रकाश यादव कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर अनूप सिंह, ब्रजनाथ पाठक और विनोद कुमार यादव निर्वाचित हुए। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर ओम प्रकाश यादव, ब्रजेंद्र सिंह, अरूण कुमार यादव, कन्हैया लाल स्वर्णकार निर्विरोध निर्वाचित हुए। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर अवधेश कुमार शर्मा और आद्या प्रसाद यादव चुने गए। अंत में चुनाव अधिकारी सर्वेश लाल श्रीवास्तव ने चुनाव सकुशल संपन्न होने पर अधिवक्ताओं का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें