फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में मारपीट, 11 घायल

Thu, 21 Mar 2013 05:31 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के अहरौला और कंधरापुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में नौ महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। अहरौला थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अहरौला संवदादाता के अनुसार क्षेत्र के समसाबाद गांव में मंगलवार की शाम को जमीनी विवाद को लेकर महिलाएं आपस में भिड़ गईं। जिसमें कमला पत्नी राजेंद्र, उषा पत्नी अमरनाथ, अंकिता पुत्री अमरनाथ, माला पत्नी नरेंद्र और कंचन पुत्री नरेंद्र घायल हो गईं। इसी बीच बुधवार की सुबह घायल पक्ष के परिजनों ने दूसरे पक्ष की कुसुम पत्नी लालबिहारी,आशा पत्नी रामप्रीत, लीलावती पत्नी शियाराम को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को अहरौला स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। अहरौला थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोरिया बाजार संवाददाता के अनुसार कंधरापुर थाने के गदनपुर हिच्छनपट्टी गांव में भी मंगलवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में मीना पत्नी सुबाष राम, सुबाष पुत्र लीबर, लीबर पुत्र सोम्मर घायल हो गए। घायलों को बिलरियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें