फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडक्टर की हत्या के बाद सड़क पर उतरे कर्मचारी

Thu, 21 Mar 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र में अंबेडकर नगर डिपो के परिचालक राकेश सिंह की हत्या होने की सूचना मिलते ही रोडवेज के कर्मचारियों में ऊबाल आ गया। इसके बाद गुस्साए रोडवेज कर्मियों ने डिपो का काम ठप कर नारेबाजी करते हुए सड़क पर आ गए और बवाली मोड़ पहुुंच बाईपास मार्ग जाम कर दिया। आंदोलित रोडवेज कर्मी हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

परिचालक राकेश सिंह की हत्या की खबर बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे जैसे ही साथी रोडवेज कर्मियों को हुई वे इसकी सूचना हर जगह पहुंचा दी। महज एक घंटे के भीतर यह सूचना वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ तक के कंडेक्टरों को हो गई। इसके बाद तो जो जहां मौजूद था, वहीं से घटना का विरोध करने लगा। रोडवेज कर्मचारियों की एकजुटता का ही परिणाम रहा कि लोग आपसी गुटबाजी को भूलकर एक साथ एकजुट नजर आए। दूसरी तरफ लगभग साढ़े दस बजे आजमगढ़ डिपो के कर्मचारी, यूनियन नेता आदि नारेबाजी करते हुए बसों के संचालन को ठप करा दिया। हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग करते हुए आंदोलित रोडवेज कर्मचारी बवाली मोड़ के पास पहुंचकर सड़क को जाम कर दिया। इससे आवागमन ठप हो गया।
इस अवसर पर आक्रोशित कर्मचारियों ने कहा कि परिवहन मंत्री के जिले में ही रोडवेज के लोग असुरक्षित हैं, तो अन्य स्थानों पर क्या दशा होगी। जाम लगने की सूचना पर एसपी अरविंद सेन, एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच गए और मामले में त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर तीन घंटे बाद किसी तरह जाम को समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें