फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटाकर बदमाशों ने दो अध्यापकों को लूटा

Thu, 21 Mar 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
कटानी बाजार। महराजगंज थाने के सहाई मोड़ के पास बुधवार की अपराह्न बैंक से कनवर्जन मनी निकालकर लौट रहे शिक्षकों को तमंचा दिखाकर बदमाशों ने 85 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। जबकि अध्यापक किसी तरह से थाने पहुंच घटना की सूचना पुलिस को दिए। पुलिस जबतक सक्रिय हुई बदमाश फरार हो चुके थे। पीड़ित अध्यापकों में सतीश चंद्र गुप्ता हरिजन बाल विद्या मंदिर में सहायक अध्यापक और दूसरे राजेश सिंह बाबा शुभकरन पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर सहायक अध्यापक हैं। सतीश ने 50 और राजेश ने 35 हजार रुपये बैंक से निकाला था। पीड़ित शिक्षकों ने बदमाश से हाथापाई भी किया था। लेकिन बदमाशों की संख्या तीन होने के कारण बदमाश अध्यापकों पर भारी पड़ गए।
विज्ञापन

पीड़ित सतीश चंद्र गुप्ता पुत्र शंभूनाथ महराजगंज थाने के महरूपुर गांव का निवासी हैं। वे सैदपुर गांव में स्थित हरिजन बाल विद्या मंदिर में सहायक अध्यापक हैं। जबकि दूसरा पीड़ित राजेश सिंह पुत्र स्व. रामरूप सिंह बिलरियागंज थाने के बरनापुर गांव के रहने वाले हैं। वह सैदपुर गांव स्थित बाबा शुभकरन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात हैं। बुधवार की दोपहर दोनों महराजगंज थाने के सरदहां बाजार स्थित काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक पहुंचे। इस दौरान सतीश ने 50 हजार तथा राजेश ने 35 हजार रुपये निकाले। दोनों रुपये को जेब में रख एक बाइक पर सवार होकर घर लौटने लगे। इस दौरान वे जैसे ही सरदहां बाजार से आगे सहाई मोड़ पर पहुंचे एक बाइक पर सवार तीन बदमाश ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिए। बदमाशों में से एक ने राजेश को तमंचा सटा दिया। जबकि दूसरा सतीश की जेब से रुपये व उसकी मोबाइल निकाल लिया। इस दौरान सतीश व बदमाशों में हाथापाई हुई। लेकिन असलहे के बल पर बदमाश भाग निकले। पीड़ित अध्यापकों ने घटना की सूचना महराजगंज थाने की पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। थानाध्यक्ष महराजगंज राजेश पांडेय ने बताया कि बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें