फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंटी ने कैफी की कृतियों को देखा

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। विश्वबंधुत्व को बढ़ावा देने और प्रगतिशील शायर कैफी आजमी की कृतियों को कुरेदने के उद्देश्य से डेनमार्क की बेंटी गुरुवार को फतेह मंजिल पहुंची। बेंटी एक माह तक मेजवां में रहकर प्रख्यात शायर कैफी आजमी द्वारा अपने जीवन काल में किए गए सामाजिक कार्यों को बारीकी से अध्ययन करेंगी।
विज्ञापन

डेनमार्क की रहने वाली 57 वर्षीय बेंटी तीन दिन पूर्व वाराणसी के विनीता पालीटेक्निक में प्रवास के बाद गुुरुवार को मेजवां पहुंची। फतेह मंजिल में पहुंचने पर उन्होंने शायर कैफी आजमी और उनके पिता मरहूम फतेह हुसैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धंाजलि दी। उन्होंनेे कैफी आजमी कंप्यूटर सेंटर और कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कालेज को भी देखा। डेनमार्क में एक आफिस में जॉब करने वाली बेंटी ने बताया कि मैंने जब कैफी आजमी की वेबसाइट देखा तो मैं काफी प्रभावित हुई। मैंने इस संस्था को मदद करने का फैसला लिया। स्वागत करने वालों में मिजवां सोसायटी इंचार्ज सखावत हुसैन, भोजपुरी गायक कलाकर मासूम अली, मिजवां सोसायटी सचिव आर हुसैन, सीता राम, अफसर, हुमा बानों, लल्लन प्रजापति, नफीस, आदिल,यशवंत भारती, नाजिश आजमी, नैयर रजा, रहबर रजा, ओमप्रकाश, शुजात हुसैन, हरिश्चंद्र, धमेंद्र श्रीवास्तव, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें